'लोलो की शादी तीसरी बीवी ने की बर्बाद'? संजय कपूर की बहन ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 04, 2025

एक समय था जब बी-टाउन में करिश्मा कपूर और संजय कपूर पसंदीदा कपल्स में से एक थे। हालांकि, साल 2016 में इन दोनों का 13 साल का रिश्ता टूट गया। अपने 2 बच्चे समायरा और कियान के साथ करिश्मा ने पूर्व पति संजय कपूर से अलग हो गई थी और जिसके बाद संजय कपूर ने साल 2017 में बिजनेस वीमन प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। आपको बता दें कि, इसी साल संजय कूपर का निधन हो गया था और तभी से उनकी संपत्ति को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। इतना ही नहीं प्रिया सचदेव पर उनकी सास और ननद ने कई सारे गंभीर आरोप लगाएं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने बच्चों की तरफ से उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।


प्रिया संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे संजय


हाल ही में संजय कूपर की बहन मंदिरा ने प्रिया पर करिश्मा और उनके भाई का रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि, संजय प्रिया के संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया कि  "मैं उनके (प्रिया और संजय) बारे में तब से जानती थी जब वे उस फ्लाइट में मिले थे और मैं इससे खुश नहीं थी। लोलो (करिश्मा) और मेरा भाई असल में अच्छी जगह पर थे। कियान का जन्म हुआ था। मेरा भाई अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा ऑब्सेस्ड था।"


लोलो की शादी प्रिया ने बर्बाद की है


इस इंटरव्यू में मंदिरा ने आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा पैदा किया है, गलत है। किसी परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है। आप एक खुशहाल शादी या फिर जो शादी पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं... आप उसे नहीं तोड़ सकते हैं। आपका जस्ट दूसरा बच्चा हुआ हो और आप अलग हो गए। आप शादी को बर्बाद नहीं करते और लोलो इसकी हकदार नहीं थीं।"


संजय के रिश्ते से उनके पिता भी खुश नहीं थे


आगे मंदिरा ने बताया कि संजय और प्रिया के इस रिश्ते से उनके दिवंगत पिता भी खिलाफ थे। डैड प्रिया के शुरु से ही खिलाफ थे। उन्होंने कहा, संजय के पिता सुरेंद्र कपूर नहीं चाहते कि वह प्रिया से शादी करें। डैड उनका चेहरा भी नहीं देखना चाहता। और उनके बच्चे भी नहीं हो सकते।' परिवार में कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा था। मंदिरा के अनुसार, न तो वह और न ही उनकी बहन 2017 में न्यूयॉर्क में संजय और प्रिया की शादी में शामिल हुई थीं। वे क्लियर थे कि वे उनका साथ नहीं देंगी। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं अपने भाई से प्यार करती हूं लेकिन मेरे लिए, लोलो के बच्चे थे, उसके पास सब कुछ था। उन्हें इसे ठीक कर लेना चाहिए था।" इसके साथ ही मंदिरा को इस बात का अफसोस जताया कि वह उस बुरे समय में करिश्मा के साथ खड़ी नहीं हो पाईं। इस बात से करिश्मा भी मंदिरा से काफी नाराज थी। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra के पालघर में दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

Vikram Bhatt, उनकी पत्नी राजस्थान के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Delhi महज एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता: CM Rekha Gupta

अमूर्त विरासत कई मायनों में संस्कृति की सबसे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति : Jaishankar