सुन्नी उलेमा परिषद ने कहा- हमारा अज़ान 2-3 मिनट में पूरा हो जाता है, 24 घंटे के अखंड पाठ पर कुछ नहीं कहते

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

देश में लाउडस्पीकर के जरिए अजान को लेकर मुद्दा गर्म है। कर्नाटक में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर चेतावनी के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। कई हिंदू संगठन खुलकर लाउडस्पीकर के जरिए आज़ान के खिलाफ बोल रहे हैं। मुद्दा महाराष्ट्र से शुरू हुआ था जहां राज ठाकरे ने यह कहा था कि अगर अजान लाउडस्पीकर पर बजेगा तो वह सामने से हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर पर बजाएंगे। यह मामला फिलहाल तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सुन्नी उलेमा परिषद का भी बयान सामने आया है। सुन्नी उलेमा परिषद के महासचिव हाजी मोहम्मद सालीस ने कहा कि अजान तो दो-तीन मिनट में पूरी हो जाती है, उन्हें इससे भी समस्या है जबकि वे 24 घंटे अखंड पाठ से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को नहीं देख रहे। अपने बयान में हाजी मोहम्मद सालीस ने कहा कि कुछ हिंदू ताकतें देश को नफरत की ओर धकेल रही हैं, जो जायज नहीं है। हमारा अज़ान 2-3 मिनट में पूरा हो जाता है, उन्हें भी इससे दिक्कत है। वे अपने 24 घंटे के अखंड पाठ में (शोर) प्रदूषण नहीं देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा है कि अगर हम सिर पर टोपी पहनते हैं, दाढ़ी रखते हैं, या हिजाब पहनते हैं तो समस्या है, मॉब लिंचिंग हो रही है। हम जो खाते हैं उस पर भी उनकी नजर होती है।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi