Gadar 2 Promotion । वाघा बॉर्डर पर Sunny Deol और Ameesha Patel ने किया फिल्म का प्रचार, Udit Narayan भी थे साथ में मौजूद

By एकता | Aug 06, 2023

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसलिए दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म का जमकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। दोनों पहले राजस्थान गए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में फिल्म का प्रचार किया। बीते दिन दोनों को पंजाब के अमृतसर में स्पॉट किया गया। यहाँ उन्होंने पहले स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इसके बाद सनी और अमीषा ने वाघा बॉर्डर पहुंचकर वहां अपनी फिल्म का प्रचार किया। यहाँ उन्होंने बीएसएफ के जवानों के साथ रिट्रीट समारोह में भी हिस्सा लिया। इस दौरान सिंगर उदित नारायण भी उनके साथ मौजूद थे। अभिनेता ने अपनी पंजाब यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जो चर्चा में बनी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश