गुरदासपुर से सनी देओल पर भाजपा ने खेला दांव, चंडीगढ़ से किरण खेर को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। जिसके बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की नई सूची जारी की। इस सूची के मुताबिक भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल को, चंडीगढ़ से किरण खेर को और होशियारपुर से सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में शामिल होने से पहले पिछले हफ्ते सनी देओल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पुणे हवाईअड्डे पर मुलाकात की थी।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद सनी देओल ने कहा कि मेरे पिता (बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र) अटलजी से जुड़े हुए थे, आज मैं मोदीजी के साथ जुड़ने के लिए आया हूं। मैं इस परिवार (भाजपा) के लिए जो कुछ कर सकता हूं, मैं करूंगा। मैं बात नहीं करता, मैं अपने काम से आपको दिखाऊंगा।

प्रमुख खबरें

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल