21 साल से गायब थी ये आवाजों की जोड़ी, Sunny Deol की Suryaa में फिर सुनाई दी

By एकता | Oct 27, 2026

90 के दशक में सुरों के सरताज कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी ने साथ मिलकर कई यादगार गाने दिए थे। अब संगीत की दुनिया की इस मशहूर जोड़ी ने 21 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर साथ वापसी की है। कुमार सानू और उदित नारायण ने सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या' के नए गाने को अपनी आवाज दी है। दोनों की आवाज एक साथ सुनकर 90 के दशक के संगीत को पसंद करने वाले लोगों की पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।

कुमार सानू और उदित नारायण ने इससे पहले आखिरी बार 21 साल पहले आई फिल्म 'नो एंट्री' (2005) के लिए साथ में 'कहां हो तुम' गाना रिकॉर्ड किया था। ऐसे में 'सुनियो जरा' के जरिए दोनों दिग्गज गायकों की जोड़ी का इतने लंबे समय बाद साथ आना संगीत प्रेमियों के लिए खास माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Student Of The Year After Dark का ट्रेलर जारी, Shanaya Kapoor की कहानी में दिखा खतरनाक ट्विस्ट

दोस्ती पर आधारित है 'सुनियो जरा'

'सुनियो जरा' में कुमार सानू और उदित नारायण के अलावा मशहूर गायक अनूपम अमोद ने भी अपनी आवाज दी है। यह गाना दोस्ती के रिश्ते पर आधारित है और जिंदगी में दोस्तों की अहमियत को दिखाता है। फिल्म का यह गाना सनी देओल, रवि किशन और बाकी कलाकारों पर फिल्माया गया है।

इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon और Varun Dhawan, Curry Baker की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म Obsession का हिस्सा, जानें क्या है 'भेड़िया 2' के भ्रम के बीच का असली ट्विस्ट

कब रिलीज होगी सनी देओल की 'सूर्या'?

सनी देओल के लिए यह साल अब तक मिला-जुला रहा है। उनकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें 'बॉर्डर 2' सुपरहिट रही, जबकि 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब सनी देओल फिल्म 'सूर्या' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

L&T का Revenue 16% बढ़कर 78750 करोड़ रुपये हुआ, Net Profit में 33% की वृद्धि

28 October History: Microsoft सह-संस्थापक Bill Gates का जन्मदिन और कई ऐतिहासिक घटनाएं

Delhi में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर रोक, 10 लाख से अधिक NCR गाड़ियों पर असर

Ras Tanura रिफाइनरी पर Houthi हमले के बाद लगी आग, Saudi Arabia में अलर्ट जारी