By रेनू तिवारी | Apr 25, 2023
प्रेस विज्ञप्ति: अभिनेत्री सनी लियोन, जो अपने विविध फैशन विकल्पों के लिए पसंद की जाती हैं और हर फैशन आउटिंग में एक पहचान देती हैं। अभिनेत्री बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रोहित वर्मा के ग्रैंड फिनाले के लिए शो स्टॉपर बनी। सनी बेहद खूबसूरत लग रही थी।
पेशेवर मोर्चे पर बात करे तो सनी अपनी आगामी फिल्म केनेडी में दिखाई देंगी, जिसमें निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ उनका पहला सहयोग होगा। इस फिल्म में राहुल भट भी हैं और यह एकमात्र भारतीय फिल्म है जिसे प्रतिष्ठित ज्यूरी ने 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना है।