SRH vs PBKS: सनराइजर्स ने पंजाब को 7 विकेट से हराया, उमरान और भुवी की घातक गेंदबाजी

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवरों में 151 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर इस मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में हैदराबाद की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है और उसके पास अब 8 अंक हैं। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। 14 के स्कोर पर कप्तान केन विलियमसन 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ 34 रनों का योगदान दिया। वहीं 31 रन का योगदान अभिषेक शर्मा ने दिया। राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा का विकेट राहुल चहर के खाते में गया। 

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा का ना बल्ला चल रहा, ना कप्तानी, मुंबई इंडियंस के सामने एक नहीं, कई चुनौतियां हैं

अग्रवाल की जगह अंतिम एकादश में शामिल प्रभसिमरन सिंह भी केवल 14 रन बना पाये जिससे स्कोर दो विकेट पर 33 रन हो गया। अपने ताकतवर शॉट के लिये मशहूर लिविंगस्टोन ने मार्को जानसेन पर दो चौके और एक छक्का जड़कर पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 48 रन तक पहुंचाया जिसे सुचित ने अगले ओवर में जॉनी बेयरस्टॉ (12) को पगबाधा करके तीन विकेट पर 48 रन कर दिया। जितेश शर्मा (11) ने मलिक का स्वागत दो चौकों से किया लेकिन इसी ओवर में शार्ट पिच गेंद पर गलत टाइमिंग से शॉट खेलकर वापस गेंदबाज को आसान कैच दे बैठे। लेकिन लिविंगस्टोन की टाइमिंग और शॉट दोनों उम्दा थे। उन्होंने मलिक पर पहले अपर कट से थर्डमैन और फिर डीप मिडविकेट पर 106 मीटर लंबा छक्का लगाकर गेंदबाज के हौसले पस्त करने की कोशिश की। सुचित पर गगनदायी छक्के से उन्होंने टीम का स्कोर 13 ओवर में तिहरे अंक में पहुंचाया और फिर 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच शाहरूख ने सुचित पर छक्के से हाथ खोला और फिर नटराजन की गेंद भी छह रन के लिये भेजी, लेकिन इसके बाद वह कुंद पड़ गये और भुवनेश्वर की गेंद हवा में लहराकर स्लॉग ओवरों के शुरू में ही पवेलियन लौट गये। इस गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में लिविंगस्टोन को भी आउट कर दिया जिनकाकेन विलियमसन ने खूबसूरत कैच लिया। आखिरी पांच बल्लेबाजों में केवल ओडियन स्मिथ (13) ही खाता खोल पाए।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता