सनराइजर्स के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

दुबई। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से दमदार वापसी करनी होगी। तीन बार के चैंपियन और पिछली बार के उप विजेता चेन्नई को अभी तक सात मैचों में से पांच में हार मिली है और अब वह जीत की राह पर लौटने के लिये बेताब है। आठ टीमों की तालिका में अभी वह सातवें स्थान पर है। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई को लक्ष्य का पीछा करने वाली सबसे अच्छी टीम माना जाता रहा है लेकिन इस साल अभी तक उसके बल्लेबाज ही नाकाम रहे हैं। उसे पांचों हार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली। शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मध्यक्रम को अब बेहतर खेल दिखाना होगा। केदार जाधव के लगातार लचर प्रदर्शन के बाद चेन्नई ने पिछले मैच में उन्हें बाहर कर दिया था और उनकी जगह नारायण जगदीशन को चुना जिन्होंने 28 गेंदों पर 33 रन बनाये और अंबाती रायुडु (40 गेंदों पर 42 रन) के साथ मिलकर पारी को संवारा लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी बिखर गयी। सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी बल्लेबाजी में असफल रहे।

इसे भी पढ़ें: अपनी टीम से खुश है मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, जानिए क्या कहा

लेग स्पिनर राशिद खान और यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन ने हालांकि उसकी तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है। लेकिन संदीप शर्मा, खलील अहमद और युवा अभिषेक शर्मा उसकी गेंदबाजी इकाई की कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। टीमें इस प्रकार हैं : चेन्नई सुपर किंग्स:महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा। सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा , संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Meta के नए नियम: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Kids Accounts, 2 घंटे की Daily Limit तय

BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

Nepal Flood के बाद Glacial Lakes का वैज्ञानिक आकलन जरूरी, शोधकर्ताओं ने जताई चिंता

Sugar Mill Prices में 20% की भारी गिरावट, Retail Market में आम आदमी के लिए जल्द सस्ती होगी चीनी