इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा

By दिनेश शुक्ल | Jun 08, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एमवाय अस्पताल परिसर स्थित निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को 'कोविड हॉस्पिटल' बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाये। इस अस्पताल में मुख्य रूप से फर्नीचर और मशीन लगाने का काम बाकी है। सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। इस अस्पताल में शीघ्र ही चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जायेगी। राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक पद स्वीकृत कर दिये गये हैं। वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर इसका निरीक्षण कर दिशा-निर्देश देते रहते हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी इस अस्पताल के लिये तकनीकी मार्गदर्शन देते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश