UP में 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक समते 10 IPS अफसरों का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक महराजगंज के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान को बरेली का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह शैलेश कुमार पांडे का स्थान लेंगे जिन्हें गोंडा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अशोक कुमार तृतीय का स्थान लेंगे, जिन्हें आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता को महाराजगंज का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, BJP नेता Nitin Nabin ने Rohtak में साधा निशाना

Azam Khan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad की डासना जेल भेजे गए

Om Birla तिरुवनंतपुरम में लोक लेखा समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम