सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, कहा- असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं

By रेनू तिवारी | Sep 08, 2021

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी मां के निधन के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा - मेरी मां मेरी कोर थी। आज मैं अपने अंदर एक अजीब सा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। मैं और मेरा परिवार इस दुख के दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में पुष्टि की थी कि उनकी मां अरुणा भाटिया बीमार हैं, और उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके लिए दुआ करने की अपील की थी। अभिनेता ने उसी के बारे में इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा नोट साझा किया थी। उन्होंने लिखा, "मेरी माँ के स्वास्थ्य के लिए आपकी चिंता शब्दों से परे है। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आपकी हर एक प्रार्थना बहुत मदद करेगी।"

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू