महानायक अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

By रेनू तिवारी | Jul 11, 2020

बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस की जांच भी हुई जहां उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी। हैं। 

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म गुलाबो-सिताबों में नजर आये थे। अमिताभ ने इस फिल्म में पहली बार अयुष्मान खुराना के साथ काम किया था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीजियो पर रिलीज किया गया था। इसके अलावा अभी अमिताभ कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिनकी शूटिंग लॉकडाउन के कारण रुकी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर