सिंधिया से आगे निकलने की कोशिश में औंधे मुंह गिरा समर्थक, महाराज मुस्कुराए

By सुयश भट्ट | Dec 10, 2021

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक समर्थक ग्वालियर के शंकरपुर में एक नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक दौड़ में उन्हें ओवरटेक करने के दौरान गिर गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:MP में लाल आतंक का कहर जारी, बीते 1 सप्ताह में हुई तीन आगजनी की घटना 

इसी बीच सिंधिया का एक समर्थक और प्रॉपर्टी व्यवसायी संजय शर्मा सिंधिया को पछाड़ने की कोशिश कर रहे थे और इसी बीच संजय नीचे गिर पड़े। अपने समर्थकों को गिरते देख सिंधिया हंस पड़े और आगे भागते रहे। सिंधिया ने कहा कि संजय उनसे आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। और इसी कारण वो गिर गए।

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर हमेशा से तेज टर्फ विकेट और आउटफील्ड के लिए जाना जाता है। मैदान का विकेट कुछ ऐसा ही है। यहां बड़े स्कोर बनाए जाएंगे और दर्शकों को मजा आएगा। सिंधिया ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम जनवरी 2023 तक अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:MSP से कम पर धान की खरीद के बारे में कोई शिकायत नहीं: केंद्र सरकार 

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहा कि  कितनी बेशर्मी भरा आचरण…साथ दौड़ रहा समर्थक गिर पड़ा और उसे उठाने की बजाय हंसी- ठहाके लगाते हुए अपने साथियों के साथ दौड़ते रहे श्रीमंत….?किसी को आगे कैसे निकलने दे सकते है श्रीमंत…इसीलिये तो गिरने पर ख़ुश हो रहे है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis के आश्वासन पर आदिवासियों ने Mumbai पदयात्रा रोकी

Karwa Chauth 2026: प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का पर्व है करवा चौथ

Bihar विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत, 30 साल बाद BJP हारी

Karwa Chauth 2026: अखंड सुहाग के लिए महिलाएं करती हैं करवा चौथ व्रत