अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट में सौंपी जाएगी एएआईबी की अंतिम मसौदा रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय बताया कि जून, 2025 में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया उड़ान हादसे की जांच करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की अंतिम मसौदा रिपोर्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष पेश की जाएगी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इन दलीलों पर भी संज्ञान लिया कि ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स’ एएआईबी को अपने सुझाव दे सकता है, जिन पर एएआईबी जांच के दौरान आवश्यक समझे जाने पर विचार किया जा सकता है। सॉलिसिटर जनरल ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान पीठ को बताया कि याचिकाकर्ताओं में से एक द्वारा दायर आवेदन में किए गए अनुरोध पर चार ‘सिमुलेशन’ परीक्षण किए जा चुके हैं।

पीठ ने इन याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख निर्धारित कर दी। एएआईबी ने हाल में उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच की अंतिम मसौदा रिपोर्ट इस साल अक्टूबर तक तैयार होने की संभावना है। बारह जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एआई-171 (बोइंग 787-8) उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 260 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

पीओके चुनाव के पहले चरण में पीएमएल-एन ने जीतीं नौ सीटें, पीपीपी ने लगाया धांधली का आरोप

विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप खेल सकते हैं, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज जहीर अब्बास का दावा

वरुण बेवरेजेज का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 1,525 करोड़ रुपये हुआ

PoK चुनाव: पहले चरण में शहबाज की पार्टी ने जीती 9 सीटें, PPP बोली- धांधली हुई