वरुण बेवरेजेज का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 1,525 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई पेप्सिको की सबसे बड़ी फ़्रैंचाइजी बॉटलर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि 2026 की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 15.07 प्रतिशत बढ़कर 1,525.35 करोड़ रुपये हो गया। वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (वीबीएल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून में 1,325.48 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। इस दौरान परिचालन राजस्व 20.76 प्रतिशत बढ़कर 8,6650.57 करोड़ रुपये रहा।

एकल आधार पर (जिसमें मुख्य रूप से भारत में बिक्री शामिल है) वीबीएल का परिचालन राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 5,996.20 करोड़ रुपये हो गया। वीबीएल के निदेशक मंडल ने वर्ष 2026 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 50 पैसे के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की