Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से पैनल बनाने को कहा, आतिशी से पूछा- आपने आते ही क्या किया

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए समितियां बनाने को कहा कि कोई निर्माण कार्य न हो। सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील सदन फरासत ने कोर्ट को बताया कि कक्षा 5 तक की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं और 5 से 9वीं तक की कक्षाएं केवल ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निवारक उपायों के तहत, कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खुले रहेंगे क्योंकि उनमें बोर्ड के छात्र हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हो जाए! वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR में लागू हुआ GRAP-4, प्रदूषण के बीच प्रतिबंध भी लागू, इन पर रहेगी पाबंदी

बता दें कि दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-IV) के चरण 4 के तहत प्रतिबंधों को लागू करने की घोषणा की। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कहा कि उसने सोमवार सुबह 8 बजे से पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-IV के अनुसार 8-सूत्रीय कार्य योजना लागू करने का निर्णय लिया है। 8 सूत्रीय कार्ययोजना के मुताबिक ये प्रतिबंध लगाए जाएंगे।  

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में