सीमा 25,000 रुपये किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने EPFO ​​वेतन सीमा से जुड़ी याचिका बंद की

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि 'एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड स्कीम' के तहत वेतन सीमा (wage ceiling) में बदलाव की मांग करने वाली याचिका पर अब और विचार करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट ने इस सीमा को 15,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने की मंज़ूरी दे दी है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि याचिका में मांगी गई राहत कैबिनेट के फैसले से असल में पूरी हो गई है। यह मामला एक ऐसी याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया जिसमें कहा गया था कि वेतन सीमा 2014 से बदली नहीं गई है और इसमें तुरंत बदलाव की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान, बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा हमने अखबारों में देखा। आपकी सभी मांगें मान ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें: इधर विपक्ष UPI पर हल्ला मचाता रह गया, उधर Modi Cabinet ने EPF पर बड़ा निर्णय ले लिया

सरकार ने 16 सितंबर को प्रोविडेंट फंड की बचत और पेंशन सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के मकसद से EPFO ​​के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंज़ूरी दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि इस फ़ैसले से 51 लाख से ज़्यादा अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य EPFO ​​कवरेज के दायरे में आ जाएंगे। उन्होंने कहा था, "प्रोविडेंट फंड कटौती के लिए 25,000 रुपये प्रति माह का वेतन नई सीमा होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Ballia में आयु प्रमाणपत्र में हेरफेर: पूर्व CMO और 3 डॉक्टरों समेत 5 पर FIR