उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 20 मार्च 2025, 24 मार्च 2025 और तीन अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठकों में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।