Supreme Court का निर्देश: Russia Ukraine War पीड़ितों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह विदेश मंत्रालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे, जो रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए, लापता या घायल हुए भारतीयों के परिजनों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने विदेश मंत्रालय को यह भी निर्देश दिया कि मारे गए लोगों से उनके परिजनों का डीएनए मिलान कराने की व्यवस्था की जाए। पीठ ने विदेश मंत्रालय से कहा कि वह प्रभावित परिवारों को नयी दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में मुआवजे के दावे दाखिल करने में सहायता प्रदान करे तथा मामले से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी और अद्यतन सूचनाएं स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराए।

प्रमुख खबरें

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव

5 अगस्त को क्या बड़ा होने वाला है? डोभाल की एंट्री, गेम सेट, 40 मिनट में कैसे पलट दिया पूरा गेम

Kiren Rijiju ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया: चर्चा का मौका गंवाकर अब आरोप न लगाएं

Hariyali Teej और Raksha Bandhan पर दिखें सबसे जुदा, ट्राई करें ये Latest Blouse Designs की Trending List