भगवान कृष्ण पहले मीडिएटर थे...बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2025

बांके बिहारी मंदिर मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि भगवान कृष्ण भी मध्यस्थ थे। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी उस समय की जब वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित प्रतिष्ठित श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन की देखरेख के लिए एक अंतरिम समिति के गठन पर विचार कर रही थी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि जब आप मध्यस्थता की बात करते हैं, तो वह पहले उपलब्ध मध्यस्थ थे। इसलिए हम भी मध्यस्थता करने की कोशिश करते हैं। पीठ ने उत्तर प्रदेश के वकील को अंतरिम व्यवस्था के संबंध में निर्देश प्राप्त करने के लिए समय देते हुए कहा कि यह असाधारण महत्व का क्षेत्र है। हम किसी को भी इससे बाहर नहीं रखना चाहते।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में 51 कबूतरखाने बंद, HC के आदेश के बाद 100 लोगों का कट गया चालान

यह पहली बार नहीं है जब शीर्ष अदालत ने सरकार से सवाल किया हो। मई में, जब इस मामले की सुनवाई एक अलग पीठ द्वारा की गई थी, तो न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना ने सवाल किया था कि राज्य ने दो निजी पक्षों के बीच मुकदमे को हाईजैक करने का फैसला क्यों किया।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा