उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

उच्चतम न्यायालय ने उन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की है जो आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान (26 मई से 13 जुलाई तक) ‘‘आंशिक न्यायालय कार्य दिवसों’’ ​​के दौरान कार्य करेंगी।

छब्बीस मई से एक जून तक प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना क्रमशः पांचों पीठों का नेतृत्व करेंगे।

इस दौरान उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। रजिस्ट्री सभी शनिवार (12 जुलाई को छोड़कर), रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेगी।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!