NCERT Controvery । सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन, BJP MP बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By एकता | Feb 26, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एनसीईआरटी किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' नामक चैप्टर शामिल किए जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने शिक्षा विभाग के सचिव और एनसीआरटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश प्रसाद सकलानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अदालत ने पूछा है कि इस विवादित कंटेंट को तैयार करने वालों के खिलाफ अवमानना या अन्य कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए। बीजेपी सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

इसे भी पढ़ें: AI Summit को बदनाम करने के लिए दी 40 हजार की सुपारी, BJP का आरोप- कांग्रेस ने रची खुंखार साजिश

विवादित चैप्टर पास करने वाली कमेटी तलब

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी को आदेश दिया है कि वह उस 'टीचिंग-लर्निंग मटीरियल्स कमेटी' की पूरी जानकारी रिकॉर्ड पर रखे जिसने इस चैप्टर को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने चैप्टर बनाने वाली टीम के सभी सदस्यों के नाम, उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनके अनुभव का पूरा ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया है, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके।

सीजेआई की सख्त टिप्पणी, न्यायपालिका आज खून से लथपथ है

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने बेहद गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि न्यायपालिका पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज ज्यूडिशियरी खून से लथपथ है और कोई भी कुछ भी कह सकता है।' सीजेआई के मुताबिक, इंटरनेट और दुकानों पर ऐसा मटीरियल उपलब्ध कराना एक सोची-समझी साजिश है, ताकि पूरी शिक्षा व्यवस्था के जरिए समाज में गलत संदेश जाए। उन्होंने इसे भारतीय न्यायपालिका की छवि खराब करने की एक गहरी और सुनियोजित साजिश करार दिया।

इसे भी पढ़ें: YouTuber का दर्दनाक अंत, Hyderabad में Breakup से टूटी लड़की, पंखे से लटककर दी जान

सॉलिसिटर जनरल और बार काउंसिल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि बार काउंसिल इस कदम से बेहद गुस्से में है। कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल भी मौजूद थे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले के दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि बाजार में मौजूद ऐसी सभी किताबों को तुरंत वापस लिया जाए। बार काउंसिल के नेताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस कड़े रुख का समर्थन किया है और इसे संस्थान की गरिमा बचाने के लिए जरूरी बताया है।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वजन नियंत्रित रखने के लिए भूखी रहकर जीता लगातार तीसरा स्वर्ण

Jaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा आस्था का पर्व, जानें Shubh Muhurat और व्रत पारण की Date

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 96.25 पर पहुंचा

अमेरिका और ईरान के बीच हमले रुकने के बाद डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू