उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मिजोरम में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

आइजोल| उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित शनिवार को मिजोरम पहुंचे और कहा कि कानूनी सहायता एक संवैधानिक अधिकार है और इस तक सभी की पहुंच होनी चाहिए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगमन के तुरंत बाद, न्यायमूर्ति ललित मामित जिले के पर्यटन स्थल रेइक गांव में स्वच्छता सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे। यह जगह अपनी हरित पहलों के लिए प्रसिद्ध है। पर्वतीय राज्य में यह न्यायमू्र्ति ललित का पहला दौरा है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दिवाली पर पटाखों पर रोक के खिलाफ याचिका पर शीर्ष अदालत करेगी सुनवाई

सूत्रों ने बताया कि उनके साथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माइकल जोथानखुमा और न्यायमूर्ति नेलसन साइलो भी मौजूद थे। शीर्ष अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि वह मिजोरम के लोगों के आतिथ्य और सादगी से प्रभावित हुए।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

Assam सरकार Zubeen Garg के स्मारक स्थल के लिए देगी 15 करोड़ रुपये

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव