By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026
मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
दि21 : न्यायालय डेटा संरक्षण कानून लीड याचिका न्यायालय ने डेटा संरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रेस की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार के कथित उल्लंघन के आधार पर डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम के प्रावधानों और डीपीडीपी नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा।
अर्थ9 : दिल्ली कांग्रेस रैली व्यापारी कांग्रेस की रैली से 21 बाजारों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका, कारोबारियों ने टालने की मांग की नयी दिल्ली, दिल्ली के कारोबारी संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने दावा किया है कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली से त्योहारों के समय चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली और भागीरथ पैलेस सहित दिल्ली के 21 प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों में कारोबार बाधित हो सकता है।
प्रादे7 : उप्र चक्रवात अर्नब उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारी में सरकार लखनऊ, चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसे देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है।
वि8 : संरा भारत वीटो वीटो अधिकार के बिना संरा सुरक्षा परिषद के नए स्थायी सदस्य ‘दूसरे दर्जे’ के सदस्य बन जाएंगे: भारत संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो के अधिकार के बिना नए स्थायी सदस्यों की एक अलग श्रेणी बनाने से वे वास्तव में ‘‘दूसरे दर्जे’’ के सदस्य बन जाएंगे और फैसले लेने का अधिकार मौजूदा पांच स्थायी सदस्यों के पास ही बना रहेगा।
वि9 : इजराइल चुनाव नेतन्याहू के भविष्य और गठबंधन पर अनिश्चितता के बीच इजराइल में संसदीय चुनाव शुरू यरुशलम, इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य और गठबंधन के समीकरणों को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी है।
अर्थ11 : गोयल एफटीए वार्ता भारत-चिली मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत निष्कर्ष के करीब, कनाडा से वार्ता में अच्छी प्रगति:गोयल द हेग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कई देशों और समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है, चिली के साथ वह वार्ता समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब है, जबकि कनाडा के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है।
अर्थ16 : ई20 गडकरी ई20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’ : नितिन गडकरी नयी दिल्ली, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने को लेकर किया जा रहा विरोध वास्तव में ‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’ था।
खेल8 : खेल भारत ए खराब रोशनी ने भारत ए को जीत से वंचित किया लिंकन, तेज गेंदबाज औकिब नबी ने नई गेंद से शानदार शुरुआत करके मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए लेकिन खराब रोशनी के कारण भारत ए इस चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच में जीत हासिल करने से चूक गया।
खेल7 : खेल कोहली केन आप इस पुरस्कार के पूरी तरह हकदार हैं: कोहली ने केन को बैलोन डी ओर जीतने बधाई दी नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने मंगलवार को हैरी केन को बैलोन डी ओर जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि वह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के ‘पूरी तरह से’ हकदार थे।