Big Verdict On Mumbai Train Blast: रेयरेस्ट ऑफ द रेयर...मुंबई ट्रेन ब्लास्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया फैसला, फिर भी रिहा ही रहेंगे सभी 12 आरोपी

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई के बॉम्बे हाई कोर्ट के एक फैसले पर रोक लगा दी। ये फैसला मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से जुड़ा हुआ है, जिसमें सभी 12 आरोपियों को रिहा कर दिया गया था। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अंतरिम रोक लगा दी गई है। 24 जुलाई यानी आज के दिन इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। महाराष्ट्र की एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) उसकी तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए थे। उन्होंने इसके पहले भी कई बार सरकार की तरफ से इस फैसले पर रोक लगाई जाए। इससे पहले इस मामले पर सुनवाई हुई थी तो चीफ जस्टिस गवई ने कहा था कि अगर आप चाहेंगे कि हम इस पर रोक लगा दे तो ये रेयरेस्ट ऑफ द रेयर होगा क्योंकि सभी आरोपियों को बरी कर दिया जा चुका है। ऐसे आम तौर पर बरी करने के बाद स्टे नहीं दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में हुई झड़प पर एक्शन में स्पीकर, लिया गया यह बड़ा निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी प्रतिवादियों को रिहा कर दिया गया है, इसलिए उन्हें वापस जेल भेजने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हालाँकि, कानून के सवाल पर, हम कहेंगे कि विवादित फैसले को किसी अन्य मामले में मिसाल नहीं माना जाता। इसलिए, इस हद तक, विवादित फैसले पर रोक लगाई जाए। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी को बरी करने पर रोक लगाना रेयरेस्ट ऑफ रेयर घटना होगी।  

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है