सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, कहा- न्यायालय देश के नागरिकों के साथ खड़ा है

By Renu Tiwari | Nov 11, 2025

उच्चतम न्यायालय ने यहां लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट के पीड़ितों को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत कानून का शासन कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उच्चतम न्यायालय देश के नागरिकों के साथ खड़ा है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय कानून के शासन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।’’

इसे भी पढ़ें: Delhi Red Fort Blast | दिल्ली विस्फोट मामले में अमित शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में जोरदार विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट