9 लाख लोग परीक्षा देने वाले हैं, ऐसे में...UGC-NET एग्जाम टालने को लेकर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर एक नई याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। कथित प्रश्नपत्र लीक के बाद सरकार के कदम को चुनौती देते हुए कुछ परीक्षार्थियों ने याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस स्तर पर इस (याचिका) पर विचार करने से अराजकता पैदा हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि सरकार 21 अगस्त को नए सिरे से परीक्षा आयोजित कर रही है और छात्र, जो लगभग नौ लाख हैं, को अब किसी प्रकार की "निश्चितता" होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के बाद अब Arvind Kejriwal आएंगे जेल से बाहर? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे पर एक जनहित याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि यह एक वकील द्वारा दायर की गई थी। सीजेआई ने वकील से कहा कि आप (वकील) क्यों आ रहे हैं? छात्रों को खुद यहां आने दें। उन्होंने कहा कि उपरोक्त जनहित याचिका को अस्वीकार करते समय, हम गुण-दोष के आधार पर कुछ भी व्यक्त नहीं करते हैं।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप