सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर का फैसला किया खारिज, परवेज इलाही को पंजाब प्रांत का बनाया मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी-स्पीकर के 10 मतों को खारिज करने के फैसले को असंवैधानिक करार दिया और पीएमएल-क्यू नेता चौधरी परवेज इलाही को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत का मुख्यमंत्री नामित किया। इस फैसले से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़ा झटका लगा है। बहुमत हासिल करने के बावजूद शुक्रवार को चुनाव हारने वाले परवेज इलाही ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मजारी के फैसले को चुनौती दी थी जिसमें प्रधानमंत्री शरीफ के बेटे हमजा को विजयी घोषित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Health Tips: नाखूनों का बदलता Color और Shape देता है सेहत का मैसेज, Diabetes और Cancer के संकेतों को पहचानें

Tata Technologies के पूर्व CEO Patrick McGoldrick ने बेचे 165 करोड़ रुपये के शेयर

Bihar Flood: CM Samrat Chaudhary का हवाई सर्वेक्षण, Ganga किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर

I-BRICS Summit 2026 में 500 से अधिक निवेशक जुटाएंगे 1000 अरब डॉलर की पूंजी