Supreme Court On Freebies: जजों को सैलरी देने में परेशानी और...मुफ्त की रेवड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2025

फ्री बीज यानी मुफ्त की रेवड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। जजों के वेतन में परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। जस्टिस गवई की बेंच ने राज्य सरकारों पर टिप्पणी की है। चुनावी वादों के लिए सरकारों के पास पैसा है लेकिन जजों को सैलरीदेने में परेशानी हो रही है। फ्री बीज के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार ऐसे समय में सामने आई है जब पूरे देश में अलग अलग राज्यों में मुफ्त की योजनाओं की बहार आई हुई है और दिल्ली चुनाव में भी सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी ओर से अपने अपने वादे और दावे किए हुए हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी काफी मायने रखती है और जजों को सैलरी देने में परेशानी की बात कही गई है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले चाहे कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी बिजली-पानी मुफ्त की बात लगातार कही जा रही है। अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जजों के वेतन में परेशानी आ रही है। लेकिन आपको इससे कोई मतलब नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी गारंटी, फ्री में होगा 25 लाख तक का इलाज

शीर्ष अदालत ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को पेंशन के संबंध में अखिल भारतीय न्यायाधीश संघ द्वारा 2015 में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। वेंकटरमणि ने कहा कि वित्तीय बोझ की वास्तविक चिंताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। मुफ्त की रेवड़ी एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनी हुई है। हालांकि कोई भी राजनीतिक पार्टी इसमें पीछे नहीं रहती है। अलग अलग प्रदेश में राज्य सरकारों की ओर से इसको लेकर ऐलान किया गया। मुफ्त में चीजें बांटने का इसका फायदा निश्चित तौर पर राजनीतिक पार्टियों को भी हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा