क्या आपके अधिकारी अखबार नहीं पढ़ते? आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को किया तलब

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रहने पर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। अदालत ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी अगली सुनवाई की तारीख, 3 नवंबर को पेश नहीं हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने उन राज्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की जिन्होंने पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 के कार्यान्वयन पर हलफनामा प्रस्तुत नहीं किया है। अब तक केवल पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तेलंगाना ने ही इसका अनुपालन किया है।

इसे भी पढ़ें: नुपूर शर्मा को लगाई थी फटकार, ये होंगे देश के नए मुख्य न्यायधीश, CJI गवई ने कर दिया ऐलान

जब एक वकील ने कुत्तों के प्रति क्रूरता का ज़िक्र किया, तो अदालत ने जवाब दिया इंसानों के प्रति क्रूरता का क्या? अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के इच्छुक लोगों और संगठनों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। पीठ ने कहा अगर सभी आरडब्ल्यूए पक्षकार बनना चाहें... तो हमारे सामने कितने करोड़ पक्षकार होंगे। ऐसे सुझाव दें जो उचित हों।

प्रमुख खबरें

Video | नागपुर में IAF अधिकारी की पत्नी के साथ कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज वीडियो आया सामने

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान

NEET Re-Exam से ठीक पहले Modi सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, 22 June तक Telegram App को भारत में किया गया बंद

2026 FIFA World Cup फाइनल में Donald Trump की एंट्री! विजेता को ट्रॉफी देंगे