WhatsApp की नीति संबंधी याचिका पर जनवरी 2023 में सुनवाई करेगा शीर्ष न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उपयोगकर्ता (यूजर) का डेटा फेसबुक और अन्य को साझा करने की व्हाट्सऐप की नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर 17 जनवरी, 2023 को सुनवाई करेगा। व्हाट्सऐप की नीति को चुनौती देते हुए दो छात्रों ने याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि उपयोगकर्ता का विवरण स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक या किसी और से साझा करना उनकी निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

इसे भी पढ़ें: दोहरे धमाकों के विरोध में जम्मू और उधमपुर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

पीठ ने कहा, “हम इस मामले को अंतिम सुनवाई के लिए 17 जनवरी 2023 को सूचीबद्ध करते हैं।” न्यायालय ने दो छात्रों- कर्मण्य सिंह सरीन और श्रेया सेठी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। याचिका में उक्त दोनों कंपनियों के बीच तय हुए उस समझौते को चुनौती दी गई थी जिसके तहत उपयोगकर्ताओं से संबंधित जानकारी मसलन तस्वीरें, वीडियो टेक्स्ट, दस्तावेज आदि साझा करने को कहा गया था। याचिका के अनुसार यह उपयोगकर्ताओं की निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच