राफेल विमान मामले में गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

By अनुराग गुप्ता | Nov 13, 2019

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट राफेल लड़ाकू विमान से जुड़ी समीक्षा याचिका पर गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दरमियां राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस नेताओं ने कई तरह के सवाल खड़े किए थे और मामले को जमकर उछाला था। जिसके बाद कोर्ट में याचिका भी दायर की गई।

हालांकि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 को भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया था। लेकिन इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिकाएं दायर की थीं। इस याचिका को दायर करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे