SIR के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 12-13 अगस्त को तय हुई तारीख

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह 12 और 13 अगस्त को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के भारत निर्वाचन आयोग के कदम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं की इस आशंका पर कि 1 अगस्त को मसौदा सूची के प्रकाशन के बाद कुछ लोगों के नाम सूची से छूट गए हैं, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि हम एक न्यायिक प्राधिकारी के रूप में इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं। अगर बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर रखा गया है, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Lakshya Sen को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बैडमिंटन खिलाड़ी के खिलाफ प्रमाण पत्र को लेकर हुई थी FIR

शीर्ष अदालत की यह टिप्पणी ऐसे दिन आई है जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई सांसदों ने संसद भवन परिसर में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में संशोधन का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग