नतीजों के बाद सुप्रिया सुले बोलीं, दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा महाराष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

मुंबई। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने यह संदेश दिया है कि राज्य के लोग भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीती हैं और 11 पर आगे चल रही है। 

 

उसकी साथी कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं और 15 पर आगे चल रही है। सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना 160 से अधिक सीटों पर या तो जीत दर्ज कर चुकी हैं या आगे हैं। सुले ने मराठी में ट्वीट कर कहा, “हम उन सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हम पर भरोसा जताया और कांग्रेस-राकांपा महागठबंधन के प्रत्याशियों को भारी अंतर से चुना। महागठबंधन के विधायक लोगों की समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करेंगे।” 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम भाजपा को आइना दिखाने वाले: अशोक गहलोत

उन्होंने कहा, “इन चुनावों का संदेश यह है कि महाराष्ट्र दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा। यह महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता की जीत है।” चुनाव के परिणाम आते ही पार्टी कार्यालय के बाहर राकांपा के कार्यकर्ता उत्सव मनाने लगे। यद्यपि सत्ताधारी भगवा गठबंधन की सरकार फिर से बनने के आसार स्पष्ट नजर आ रहे हैं फिर भी राकांपा का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहा है। 

 

प्रमुख खबरें

MS Dhoni की कंपनी बनाएगी इलेक्ट्रिक साइकिल, बनेगी गीगा फैक्ट्री

3rd Phase की वोटिंग ने बदल दी तस्वीर, क्या बीजेपी 370 पार कर रही है? फर्स्ट हाफ के चुनाव का Exit विश्लेषण

सदियों पुराने शिल्प को जीवित रखने वाले कश्मीर के शिकारा नाव निर्माताओं से मिलें

कांग्रेस नेता ही कांग्रेस की राम मंदिर के प्रति डरावनी सोच को कर रहे बेनकाब!