Suraksha Group ने Noida में जेपी इन्फ्राटेक के 84 टावर पर करीब 8000 घरों का निर्माण पूरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

रियल एस्टेट कंपनी सुरक्षा समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नोएडा में 84 आवासीय टावर पर करीब 8,000 घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक घरों के लिए ‘ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट’ (ओसी) भी प्राप्त हो चुके हैं। सुरक्षा समूह ने 2024 में दिवाला प्रक्रिया के जरिये जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) का अधिग्रहण किया था। मुंबई स्थित सुरक्षा समूह ने अपनी अंतिम समाधान योजना में अटकी हुई विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में करीब 20,000 घरों का निर्माण पूरा करने और इसके बाद परेशान घर खरीदारों को कब्जा देने का वादा किया था।

जेपी इन्फ्राटेक के कार्यकारी निदेशक जश पंचमिया ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान हमेशा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के साथ-साथ विश टाउन में बुनियादी ढांचे और गुणवत्ता को मजबूत करने पर रहा है।’’ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) द्वारा जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण के लिए सुरक्षा समूह की बोली को मंजूरी दिए जाने के बाद चार जून, 2024 को समूह ने कंपनी का नियंत्रण संभाला था। जेपी इन्फ्राटेक के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) अगस्त, 2017 में आईडीबीआई बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के आवेदन पर शुरू हुई थी।

प्रमुख खबरें

बैलेंस होने के बाद भी इन वजहों से ब्लैकलिस्ट हो सकता है फास्टैग कार्ड, ऐसे कर सकते हैं ठीक

अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है

पौधारोपण करना एक कला है (व्यंग्य)

Priyanka Gandhi की गोमूत्र एक्सपर्ट टिप्पणी पर 215 Academics का फूटा गुस्सा, IIT Madras Director के बचाव में उतरे