सुरेश प्रभु का दक्षिण एशिया में निर्यात अवसर के उपयोग पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2018

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने निर्यात को बढ़ावा देने के इरादे से कपड़ा, एमएसएमई और रसायन जैसे विभिन्न मंत्रालयों से दक्षिण एशिया में अवसर तलाशने को कहा है। बुधवार को यहां आधिकारिक बयान के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय नौ क्षेत्रों-रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, कपड़ा और परिधान, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, रसायन तथा पेट्रोरसायन, औषधि, कृषि एवं संबद्ध तथा समुद्री उत्पादों पर गौर कर रहा है।

बैठक में वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान ने कहा कि चालू खाते में सुधार तथा उसे स्थिर बनाने के लिये वस्तु एवं सेवा निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्यात क्षेत्र को कर्ज की मात्रा बढ़ाने के मकसद से इस क्षेत्र को दिये गये ऋण को प्राथमिक क्षेत्र की श्रेणी में लाने को लेकर चर्चा जारी है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 16.13 प्रतिशत बढ़कर 136.10 अरब डालर रहा।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज