सुरेश रैना ने अपनी किताब में बताए खिलाड़ियों के कई अनसुने किस्से, प्रवीण कुमार को भेंट की 'BELIEVE'

By राजीव शर्मा | Jul 16, 2021

मेरठ में सुरेश रैना पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के आवास पर पहुंच कर बायोग्राफी बुक भेंट की। हाल में ही रैना की बायोग्राफी किताब लांच हुई है। जिसमें रैना ने अपने खेल जीवन पर एक खिलाड़ी की लाइफ के बारे में जानकारी दी है। सुरेश रैना की बायोग्राफी BELIEVE में टीम इंडिया के तमाम सीनियर खिलाड़ियों के बारे में कई खुलासे किए हैं। किताब में है कि जब रैना ने भारतीय क्रिकेट टीम ज्वाइन की थी तब सीनियर्स ने उनकी रैगिंग ली थी। उनका मजाक भी बनाया था। राहुल द्रविड़ के लिए रैना ने लिखा है कि एक बार द्रविड़ ने गलत कपड़े पहनने पर मुझे डांटा भी था। भारतीय टीम के सबसे विवादित कोच ग्रेग चैपल की तारीफ की है। रैना ने ग्रेग चैपल के कोच रहते टीम इंडिया में पदार्पण किया था। रैना ने किताब में लिखा है कि चैपल कभी गलत नहीं थे, क्योंकि वे टीम इंडिया को मजबूत बनाना चाहते थे। 

प्रवीण ने रैना को उनकी किताब के लिए बधाई दी। सोशल मीडिया पर प्रवीण कुमार ने लिखा है कि रैना की इस किताब को पढ़ने में बहुत मजा आएगा। किताब में रैना के बचपन की फोटो देखकर प्रवीण काफी खुश हुए। फोटो में रैना ने सफेद शर्ट पहनी है। आपको बता दें कि प्रवीण कुमार और सुरेश रैना दोनों में गहरी दोस्ती है। क्रिकेट की दुनिया में आने के बाद दोनों की दोस्ती और मजबूत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: वायट के तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड जीता, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार चौथी सीरीज गंवाई 

प्रवीण कुमार से मुलाकात के बाद रैना बल्ले की अंतराष्ट्रीय फेम कंपनी एसजी स्पोर्ट्स भी गए। कंपनी के एमडी पारस आनंद के साथ मुलाकात कर उनके साथ पल गुजारे और इस वीडियो को रैना ने अपने इंस्टग्राम अकांउट पर शेयर भी किया है। वीडियो में रैना अपने लिए एक किक्रेट बल्ला खरीदते नज़र आ रहे हैं। रैना जब भी मेरठ आते हैं। अपने लिए बल्ला जरूर लेते हैं।

प्रमुख खबरें

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु

Vande Mataram विवाद पर Priyank Kharge की BJP को खुली चुनौती, बिना देखे पूरा गाएं नेता