Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साइ सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की। पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्धशतकीय साझेदारी की है। गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।’’ रैना ने कहा ,‘‘ दोनों जबर्दस्त फिट हैं और एक दूसरे के खेल को समझते हैं। उन्हें पता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब कौन सा शॉट खेलना है। उनके प्रदर्शन में गजब की निरंतरता है जिसका कोई और जोड़ी मुकाबला नहीं कर सकती।

प्रमुख खबरें

महीनों बंद पड़े Geyser को शुरू करने से पहले 4 जरूरी बातें परखना न भूलें

Asian Para Games में भारत का दमदार आगाज, पहले दिन 4 स्वर्ण समेत 11 पदक जीते

Delhi Police ने CJP Leaders की मांगी Custody, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Ramesh Powar भारतीय पुरुष चयन समिति में शामिल, Pragyan Ojha बने रहेंगे प्रमुख