उमर अब्दुल्ला सरकार पूरी तरह सुरक्षित, Surinder Choudhary ने खारिज की मतभेदों की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026

(फोटो के साथ) जम्मू, तीन नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हालिया मंत्रिमंडल विस्तार और सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के असंतोष के बाद सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के भीतर मतभेदों की खबरों के बीच उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की स्थिरता को लेकर जताई जा रही चिंताओं को मंगलवार को खारिज कर दिया। श्रीनगर से लोकसभा सदस्य सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी ने मंगलवार को यहां अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर एक रैली में नेकां नेतृत्व पर अनुच्छेद 370 की बहाली समेत चुनाव के दौरान किए गए प्रमुख वादों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। जब चौधरी से पूछा गया कि क्या कुछ विधायकों के विरोध और रुहुल्ला की बगावत को देखते हुए नेकां सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी तो उन्होंने कहा कि जनादेश ने ही पार्टी को सत्ता में पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के जो नेता इस तरह के दावे कर रहे थे कि पार्टी 50 सीट का आंकड़ा पार कर लेगी, आज वे खुद ही हार गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण यह नहीं है कि मैं यहां क्या कहता हूं या चीजों को कितने सकारात्मक ढंग से पेश करता हूं। मायने यह रखता है कि लोग मुझे किस नजरिए से देखते हैं।’’ रुहुल्ला के रुख और पार्टी के भीतर कथित मतभेदों पर चौधरी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर का एक प्रमुख नेता बताया। उन्होंने कहा कि रुहुल्ला ने जो कदम उठाया, वह उनका अपना फैसला है, जबकि जन प्रतिक्रिया उनकी अपनी पसंद है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में सबसे छोटे कार्यकर्ता की बात सुनने और उनकी शिकायतों एवं सुझावों पर विचार करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे किसी कमी की ओर इशारा करते हैं, तो पार्टी नेतृत्व उसे दूर करने और सुधारने की कोशिश करेगा।’’ मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मतभेदों को सुलझाने की प्रक्रिया पर चौधरी ने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करेगा, जिसमें नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (जो पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं) और अंत में पार्टी की कार्य समिति के सदस्य शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

IOA Athletes Commission: पीवी सिंधू और मीराबाई चानू समेत 10 खिलाड़ी निर्विरोध चुने गए

जीत से महज 80 KM दूर अंसारुल्लाह, लश्कर देख सऊदी की अटकी सांस

Bhupesh Baghel को Supreme Court से झटका, चुनाव याचिका पर दायर अर्जी खारिज

भारत में 3 बड़ी National Airlines की जरूरत, Adani Airports करेगा 11 अरब डॉलर निवेश