ममता को नहीं पता भतीजे अभिषेक की पत्नी का उपनाम, बोलीं- मानवीय रिश्तों में यह मायने नहीं रखता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि मानवीय रिश्तों में उपनाम मायने नहीं रखते। उन्होंने कहा कि वह अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी तक का उपनाम नहीं जानती। बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपने ड्राइवर का उपनाम नहीं पता और वह उन लोगों के उपनाम भी नहीं पूछती जो उनके साथ शासन में काम करते हैं। सीएए, देशव्यापी एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा ,“मुझे पता है कि अभिषेक की पत्नी एक पंजाबी लड़की है, लेकिन उसका उपनाम नहीं पता। मानवीय रिश्तों में उपनाम मायने नहीं रखते।”

मुख्यमंत्री के बेहद चहेते कहे जाने वाले अभिषेक डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। ममता ने कहा, “जैसे किसी एक्वेरियम में अलग-अलग तरह की मछलियां रहती हैं या समुद्र में समुद्री जीव रहते हैं उसी तरह एक समाज में विभिन्न जाति, नस्ल और धर्म के लोग सौहार्दपूर्वक साथ रहते हैं। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “मुझे दुख होता है जब मैं देखती हूं कि हम सौहार्दपूर्वक साथ रहने की सदियों पुरानी परंपरा से दूर जा रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि उनके माता पिता ने उनका पालन पोषण एकजुटता के माहौल में किया जोकि पश्चिम बंगाल ही नहीं पूरे देश की पंरपरा है।

प्रमुख खबरें

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था