ISAF World Cup: सुरुचि ने लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीता, पूरी की मेडलों की हैट्रिक

By Kusum | Jun 13, 2025

म्यूनिक में जारी आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। अपने तीसरे वर्ल्ड कप में भाग ले रही इस 19 वर्षीय निशानेबाज ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडलों की हैट्रिक पूरी की  और कुल मिलाकर चौथा मेडल जीता। 

अंतिम प्रयास में 9.5 स्कोर भारतीय खिलाड़ी के लिए शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए पर्याप्त था क्योंकि जेड्रेजेवस्की ने 9.8 का ही स्कोर किया था। सुरुचि इससे पहले क्वालीफिकेशन में 588 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर 574 अंक के साथ 25वें नंबर पर रहीं। 

फाइनल मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहीं भाकर ने अपनी हमवतन के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की है। सुरुचि का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के सासरोली गांव में एक ऐसे परिवार में हुआ जहां खेल जगत से गहरा नाता था। सुरुचि के पिचा हवलदार इंदर सिंह शुरू में चाहते ते कि सुरुचि कुश्ती में आगे बढ़े क्योंकि उन्हें अपने चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह से प्रेरणा मिली थी। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के आरोपों पर Iran का पलटवार, कहा Strait of Hormuz में संकट के लिए US जिम्मेदार

न्यूयॉर्क में ईरान के राष्ट्रपति को ट्रंप गिरफ्तार कर लेंगे? खेल चौंका देगा!

जमुई मामले में Bihar NDA पर बरपे Priyanka Gandhi और Tejashwi Yadav, केंद्रीय मंत्रियों ने किया पलटवार

Patna में SLBC Bihar की 98वीं बैठक में KCC, MSME और कृषि ऋण प्रवाह की हुई समीक्षा