राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी को ‘Surya Namaskar’ आयोजित किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2024

जयपुर। राजस्थान में 15 फरवरी को ‘सूर्य सप्तमी’ पर सभी सरकारी स्कूलों में सामूहिक ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने एक आदेश जारी कर सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को सुबह की प्रार्थना में ‘सूर्य नमस्कार’ कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य 15 फरवरी को सभी स्कूलों में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा सामूहिक ‘सूर्य नमस्कार’ आयोजित करके विश्व रिकॉर्ड बनाना है। 

इसे भी पढ़ें: बरेली में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में आग में जिंदा झुलसकर हुई मौत

मोदी ने कहा कि 23 जनवरी को जारी आदेश में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों और छात्रों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा ‘सूर्य नमस्कार’ का प्रशिक्षण दिया जाए। निदेशक ने कहा कि 15 फरवरी को सभी स्कूलों में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, ग्रामीण एक साथ ‘सूर्य नमस्कार’ कर ‘‘विश्व रिकॉर्ड’’ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारियों को 15 फरवरी को दोपहर दो बजे तक प्रतिभागियों की संख्या के बारे में अद्यतन जानकारी भेजने के लिए भी कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय