झाँसी के भरारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सूर्य प्रताप शाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2021

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंडलीय गेहूं खरीद समीक्षा के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास हेतु वचनबद्ध है, क्षेत्र के विकास के लिए यहां के किसान हित में जो भी निर्णय या योजनाएं लागू की जानी है वह लगातार की जा रही है। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जलवायु खेती के लिए बेहद उपयोगी है, किसान इसका लाभ उठाएं।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया और सभी से आवाह्न करते हुए कहा कि एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमने ऑक्सीजन के महत्व को समझा है। अतः वृक्षारोपण बेहद जरूरी है यह हम सभी के लिए लाभदायक है। उन्होंने उपस्थित वैज्ञानिकों से कहा कि आप सभी ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों को उन्नत खेती व तकनीकी की जानकारी दें ताकि किसान को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने एनसीआईपीएम परियोजना अंतर्गत ग्राम मगरवारा पट्ठा करता रघुराज विकासखंड बंगरा के आदिवासी किसानों को मूंगफली छिलका हटाने वाली 06 मशीन व 15 लपेटा पाइप का वितरण किया।

कृषि मंत्री द्वारा भोजला मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को वापस ना लौटाया जाए, ऐसे किसान जिनके टोकन जारी हो गए हैं उन्हें बुलाते हुए गेहूं क्रय करें। साथ ही सभी पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत गेहूं क्रय किया जाए। केंद्र प्रभारी एफसीआई गोदाम में गेहूं संप्रदान प्रतिदिन सुनिश्चित करें ताकि वर्षा के कारण गेहूं खराब ना हो। इस मौके पर जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, श्याम बिहारी गुप्ता, जेडीए एसएस चैहान, अनूप कुमार सिंह, सचिव मंडी पंकज शर्मा, डा निशी राय, गुरदीप चावला सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार