सूर्यकुमार यादव ने खोला 5 साल पुराना राज, मैदान पर कप्तान विराट कोहली से भिड़ गए थे

By Kusum | May 01, 2025

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के सीमित दौरे के लिए उनकी अनदेखी करने की घटना ने उन्हें आईपीएल में अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक खेलने के लिए प्रेरित किया। सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद अबु धाबी में आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 गेंद में नाबाद 79 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से जीत दिलाई, जो उनकी आईपीएल की सबसे यादगार पारियों में से एक थी। हालांकि, ये आईपीएल 2020 का लीग मैच था। 

अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद  थी, लेकिन उनकी अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि, मैं पिछले कुछ सालों से इसदौरे के लिए तैयारी कर रहा था। मेरा घरेलू सत्र और आईपीएल अच्छा चल रहा था। मैंने इस सत्र के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया था। यहां तक कि कोविड ब्रेक केदौरान अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने के लिए समय निकाला। मुझे टी20 टीम में शामिल होने की उम्मीद थी। 

इस कड़ी में सूर्या ने आगे कहा कि, मेरे आस पास के सभी लोग सोच रहे थे कि मैं ऑस्ट्रेलिया जाऊंगा, जिनमें अन्य देशों के साथी खिलाड़ी भी शामिल थे। मैं मानसिक रूप से पहले से ही उस फ्लाइट के लिए तैयार था लेकिन जब मेरा चयन नहीं हुआ तो मुझे बहुत बड़ा झटका लगा। मैं समझ नहीं पाया कि क्या गलत हुआ। अगले दो दिन तक मैं सोचता रहा मैंने किसी से बात नहीं की। फिर मैंने ब्रेक लिया। यहां तक कि अभ्यास तक नहीं किया। मैंने खुद को रिलैक्स करने का फैसला किया। मैदान पर महेला जयवर्धने और जहीर खान इसे महसूस कर सकते थे। 

प्रमुख खबरें

जहाज पर थे भारतीय नागरिक, तभी अमेरिका ने किया हमला, एक्शन में नौसेना, घेरा समुद्र!

Virat Kohli का Kane Williamson के लिए भावुक संदेश: प्रतिद्वंद्वी से दोस्त तक का सफर बेहद खास

यूपी के MSME और ODOP को वैश्विक पहचान दिलाएगा UPITS 2026, दिल्ली से शुरू हुआ भव्य प्रचार अभियान

इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों से जेवर एयरपोर्ट की राह हुई और आसान, विधायक धीरेन्द्र सिंह