सुशांत मौत और ड्रग्स मामले में एक्टिव एनसीबी, जांच के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2020

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब एनसीबी ड्रग्स से जुड़े तार के कनेक्शन तलाश रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मुख्य आपोरी रिया चक्रवर्ती की अब तक सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई हैं। रिया चक्रवर्ती के बाद एक एक करके ड्रग्स से जुड़े कई लोगों को एनसीबी ने दबौचा हैं। इस मामले में 25 बॉलीवुड सितारों के नाम भी सामने आये हैं जिसे एनसीबी ने अभी मीडिया में नहीं बताए हैं। सूत्रों की मानें तो सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का कनेक्शन भी ड्रग्स से जुड़ा हुआ है। जल्द ही दोनों एक्ट्रेस को एनसीबी पूछताछ के लिए समन भेज सकती हैं। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ने चार लोगों को हिरासत में लिया, ड्रग जब्त की

अधिकारियों ने बताया कि विश्राम के आवास पर छापे के दौरान टीम ने 928 ग्राम चरस और 4,36,000 रुपये नकदी जब्त की। अरेंजा से मिली जानकारी के बाद चार लोगों के पास से 490 ग्राम गांजे की जब्ती की गयी। विशाल साल्वे (25) और जयचेतन रायचरा (29) को ठाणे जिले में बदलापुर से गिरफ्तार किया गया जबकि रोहन तलवार(29) और नोंगथुंग लोठा (30) को पवई से गिरफ्तार किया गया। एनसीबी सुशांत की मौत से जुड़े नशीले पदार्थों के मामले में अदाकारा रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए