सुशांत मौत मामला: भाजपा ने SC के फैसले का किया स्वागत, महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को सही ठहराए जाने का स्वागत करते हुए भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को जांच की दिशा कथित तौर पर बदलने के लिए आड़े हाथों लिया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘न्याय की जीत हुई। सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा को अब संतोष मिलेगा कि उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के कारणों की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी जिसके लिए पटना में दायर बिहार पुलिस की एफ़आईआर को सुप्रीम कोर्ट ने वैधानिक मानते हुए सीबीआई की जांच के लिए स्थानांतरित किया है।’’ उन्होंने इस मामले को आगे ले जाने के लिए दिवंगत अभिनेता के परिजन के साहस का अभिनंदन करते हुए कहा कि पूरा देश आज सुशांत को न्याय मिले, इस भावना के साथ खड़ा है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा