'सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिला, मौत की फिर से होनी चाहिए जांच', CBI क्लोजर रिपोर्ट के बाद BJP MLA की मांग

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार ने 68 दिनों तक इस केस को सीबीआई को नहीं सौंपा। फर्नीचर हटाने, घर की रंगाई-पुताई करने और घर को पुराने मालिक को सौंपने के बाद ही केस सीबीआई को सौंपा गया। इससे साफ है कि उद्धव ठाकरे सरकार सबूत मिटाना चाहती थी और यही वजह है कि सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिल पाया।

इसे भी पढ़ें: 'सत्य की जीत हुई....', सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में Rhea Chakraborty को मिली CBI से क्लीन चिट! Pooja Bhatt ने शेयर की Akshay Kumar की पुरानी पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून, 2020 को फंदे से लटके हुए पाए गए थे। वह 34 साल के थे। केंद्रीय एजेंसी ने बिहार पुलिस से मामले की जांच संभाली थी। बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता के.के. सिंह द्वारा पटना में दाखिल शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सीबीआई को दिये गये चिकित्सा विधिक परामर्श में‘‘जहर देने और गला घोंटने’’ को लेकर इस मामले में किये गये दावों को खारिज कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 19 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow