By रेनू तिवारी | Aug 20, 2020
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जब अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप हुआ उसके बाद सुशांत का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। खबरे आयी थी कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सारा अली खान और सुशांत के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गयी थी। बाद में सारा और सुशांत की तरफ से ऐसी खबरों को पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी। सारा अली खान की बाद में कार्तिक आर्यन के साथ लिंकअप की खबरें आयी। हाल ही में दोनों का ब्रेकअब हुआ है। अब जब सुशांत सिंह राजपूत जब इस दुनिया में नहीं है तो सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने सारा अली खान के साथ दिवंगत अभिनेता के संबंधों के बारे में जानकारी दी है।
सुशांत ते दोस्त सैमुअल ने ये भी कहा कि सुशांत और सारा का रिश्ता काफी स्ट्रोंग था। सारा ने फिल्म सोनचिरिया के दौरान बॉलीवुड और परिवार के दवाब में आकर सुशांत से हर रिश्ता खत्म कर लिया था। माफिया के दवाब में सुशांत के साथ सारा ने आगे काम न करने का फैसला किया था। सुशांत और सारा की डेट को लेकर करीना कपूर खान ने भी एक बयान दिया था कि वह नहीं चाहती कि सारा अली खान कभी अपने पहले हीरो यानी की सुशांत सिंह राजपूत को डेट करें। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में ये पहचान अपने दम पर बनायी थी। सुशांत बॉलीवुड में आउटसाइडर थे इस लिए उन्हें बाकी स्टारकिड्स की तरह बॉलीवुड में ट्रीट नहीं किया जाता था। ऐसा आरोप लग रहा है बॉलीवुड पर।