सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बिहार पुलिस ने छह लोगों के बयान दर्ज किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए यहां पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम राजपूत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची थी। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर पांच अगस्त को SC में होगी सुनवाई 

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने राजपूत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेनदेन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गए।’’ गौरतलब है कि राजपूत के पिता के के सिंह (74) ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह ने आरोप लगाया कि उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती कर ली थी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम