सुशांत मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले पर बोले मनोज तिवारी, यह देश में न्याय की जीत है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच का रास्ता साफ करने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का बुधवार को स्वागत किया और इसे न्याय की जीत करार दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य तिवारी ने इससे पहले इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी। उन्होंने जून में पटना जाकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मुलाकात भी की थी। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा। 

इसे भी देखें: सुशांत मामले की सीबीआई जाँच उद्धव सरकार, मुंबई पुलिस और रिया के लिए तगड़ा झटका

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग